रथयात्रा मेले के दूसरे दिन "कजरहवा मेला" में महिलाओं की उमड़ी भारी भीड़ - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, July 17, 2026

रथयात्रा मेले के दूसरे दिन "कजरहवा मेला" में महिलाओं की उमड़ी भारी भीड़

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी राजातालाब।भैरवतालाब, राजातालाब में आयोजित रथयात्रा मेले के दूसरे दिन शुक्रवार को "कजरहवा मेला"  में  महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।मेला सुरक्षा समिति के अध्यक्ष राजकुमार राजभर ने बताया कि इस दिन ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं बड़ी संख्या में मेला देखने आती हैं। परंपरा के अनुसार महिलाओं ने हाथों में रंग-बिरंगे टैटू, गोदना और मेहंदी लगवाई तथा श्रृंगार की समान व घरेलू उपयोग की वस्तुओं की खरीदारी की।मेले में महिलाओं के साथ बच्चों, बुजुर्गों और युवाओं ने सर्कस, झूले और जादूगर का आनंद लिया। आम, ननखटाई, खिलौनों की दुकानों पर भी खूब भीड़ रही। लोग अपने सगे-संबंधियों और रिश्तेदारों से मिलकर उल्लास मनाते दिखे।परंपरा के अनुसार भगवान इंद्र ने भी वर्षा कर मेला की शोभा बढ़ाई। बारिश में भीगकर श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह से मेले का लुत्फ उठाया।खंड विकास अधिकारी आराजीलाइन सुरेंद्र सिंह यादव की देखरेख में मेला परिसर में बिजली और पानी की समुचित व्यवस्था की गई थी, जिससे श्रद्धालुओं को कोई असुविधा नहीं हुई।मेला परिसर में पीएसी बल के साथ-साथ ड्यूटी पर लगे गोमती जोन के पुलिसकर्मियों द्वारा राजातालाब से जंसा रोड पर बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंध कर दिया गया था और मेला परिसर में पुलिस प्रशासन के आला अफसर डीआईजी शिव हरी मीणा तथा एडीसीपी नृपेंद्र,एसीपी,वीर सिंह ने मेला परिसर का भ्रमणकर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लेते हुए ड्यूटी पर लगे गोमती जोन के थाना प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए। सुरक्षा के दौरान ड्यूटी पर लगे पीएसी बल,ट्रैफिक पुलिस एवं पुलिस प्रशासन के साथ मेला सुरक्षा अधिकारी आनंद कुमार पांडेय व मेला सुरक्षा समिति के अध्यक्ष राजकुमार राजभर की देखरेख में समिति के पदाधिकारियों द्वारा सुरक्षा व्यवस्था कायम करने हेतु भ्रमण करते हुए मेला शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया। मेला की सुरक्षा के दौरान राजकुमार राजभर, प्रबंधक सुदामा राम,सलाहकार मो.अनवर, श्यामलाल, तेज बहादुर पटेल सहित मेला समिति के पदाधिकारियों का विशेष सहयोग रहा।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad