माँ से बिछड़ी 10 माह की मासूम बच्ची को सकुशल तलाश कर परिजनों को सौंपा - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, August 28, 2026

माँ से बिछड़ी 10 माह की मासूम बच्ची को सकुशल तलाश कर परिजनों को सौंपा

 

चकिया चन्दौली उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में व पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक चकिया संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए एक 10 माह की मासूम बच्ची को उसकी माँ से सकुशल मिलाकर मिसाल पेश की है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता महिला द्वारा अपनी 10 माह की दूधमुही बच्ची 'राधा' और चार अन्य बच्चों के साथ अपने मायके अदलहाट जाने के लिए गोधना मोड़ (अलीनगर) से ऑटो में बैठी थीं। यात्रा के दौरान बच्ची राधा को उसकी बड़ी बहन पार्वती ने पकड़ा हुआ था।सिकन्दरपुर मोड़ पर ऑटो बदलते समय मासूम बच्ची राधा अपनी माँ से बिछड़ गई। पीड़िता द्वारा सूचना दिए जाने पर प्रभारी निरीक्षक चकिया ने बिना समय गंवाए त्वरित सघन जांच और तलाशी अभियान शुरू किया।

पुलिस टीम की मुस्तैदी से पता चला कि बच्ची गलती से निवासी बिकसी, थाना अदलहाट, जनपद मिर्जापुर पहुंच गई थी, जो अपने रिश्तेदार के घर पचोखर (बबुरी) ऑटो से आ रही थीं। चकिया पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बच्ची को बरामद किया और पूरी लिखापढ़ी के बाद शिकायतकर्ता को सकुशल सुपुर्द कर दिया। बच्ची को पाकर परिजनों के चेहरे पर खुशी लौट आई और उन्होंने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया।बरामद करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह कोतवाली चकिया,उ०नि० अमित कुमार मिश्रा,उ०नि० सुनील कुमार,म०उ०नि० खुशबू यादव,हे०का० सूरज कुमार,म०का० कीर्ति द्विवेदी कोतवाली चकिया जनपद चन्दौली शामिल रहीं।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad