शिवाजी नगर पार्क में बनी रक्षाबंधन वाटिका, बहनों ने जवानों को बांधी राखी - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, August 27, 2026

शिवाजी नगर पार्क में बनी रक्षाबंधन वाटिका, बहनों ने जवानों को बांधी राखी

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी।शिवाजी नगर पार्क में सृजन सामाजिक विकास न्यास, सीआरपीएफ और वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में रक्षाबंधन वाटिका का सृजन किया गया। कार्यक्रम में इनरव्हील क्लब की बहनों ने विधायक सौरभ श्रीवास्तव, सीआरपीएफ के अधिकारियों व जवानों, न्यास के सदस्यों और वन विभाग के रेंजर को राखी बांधी और आशीर्वाद स्वरूप फलदार पौधे भेंट किए। मुख्य अतिथि सौरभ श्रीवास्तव और उनकी पत्नी सुगंधा श्रीवास्तव ने पौधारोपण कर सभी को रक्षाबंधन की बधाई दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सृजन सामाजिक विकास न्यास और गंगा हरितिमा अभियान के ब्रांड एंबेसडर अनिल कुमार सिंह ने मंत्रोच्चारण के साथ वाटिका सृजन की शुरुआत कराई और बहनों को पौधे लगाकर संरक्षित करने के गुण बताए। वन विभाग के रेंजर राज कुमार गौतम ने अपनी टीम के साथ ट्री गार्ड सहित पौधे लगाए। सीआरपीएफ 95 बटालियन के कमांडेंट एस. बालापुरकर ने सभी से एक पेड़ मां के नाम लगाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में समाजसेवी कांत पांडेय, अनिल वन दारोगा, सुरभि मोदी, मंदाकिनी अग्रवाल अनुजा वागला, निहारिका देवांशी, नेहा मित्तल, गुरदीप सोनेजा, भाजपा कार्यकर्ताओं और सीआरपीएफ पीआरओ प्रवीण सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad