वाराणसी, देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की भावना को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से संचालित ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत 11वीं एनडीआरएफ, वाराणसी द्वारा तिरंगा यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की गई। इस अवसर पर एनडीआरएफ के बचाव कार्मिकों ने कमांडिंग ऑफिसर अनूप सिंह बिष्ट के मार्गदर्शन में हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर तिरंगा यात्रा में भाग लिया तथा आमजन को राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। तिरंगा यात्रा के दौरान भारत की एकता, अखंडता एवं गौरव के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान तथा राष्ट्रप्रेम की भावना को सुदृढ़ करने का आह्वान किया गया।11वीं एनडीआरएफ, वाराणसी द्वारा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के माध्यम से नागरिकों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा आगामी स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व को पूरे उत्साह, सम्मान एवं गौरव के साथ मनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर एनडीआरएफ के जवानों ने अपने कर्तव्य निर्वहन के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण, जन-जागरूकता एवं सामाजिक सहभागिता के कार्यों में सक्रिय योगदान देने की प्रतिबद्धता दोहराई।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com

No comments:
Post a Comment