विकास खंडों में निकली भव्य तिरंगा यात्रा - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, August 12, 2026

विकास खंडों में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

चंदौली 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत बुधवार को जनपद चंदौली के सभी विकास खंडों में तिरंगा यात्रा एवं बाइक रैली का अत्यंत भव्य व गरिमामय आयोजन हुआ। भारत माता के जयकारों और देशभक्ति के नारों से पूरा जिला गुंजायमान हो उठा।

जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, युवाओं और आम नागरिकों की सहभागिता से निकाली गई इस रैली में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। सकलडीहा, चंदौली सदर, चकिया, धानापुर सहित सभी ब्लॉक मुख्यालयों से निकली जन जागरूकता रैलियों में हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे हजारों लोग शामिल हुए।

अधिकारियों ने कहा कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस में देशभक्ति की भावना को और प्रगाढ़ करना तथा हर नागरिक को राष्ट्र निर्माण से जोड़ना है। रैली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के भी कड़े इंतजाम रहे, वहीं जगह-जगह स्थानीय नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर तिरंगा यात्रा का भव्य स्वागत किया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad