स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आकाश पटेल, पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा जनपदवासियों की दी शुभकामनाएं व बधाई
चन्दौली 80वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक चन्दौली आकाश पटेल द्वारा पुलिस लाइन और कैम्प कार्यालय में ध्वजारोहण के उपरान्त सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा पूर्वक अपने दायित्वों व कर्तव्यों के निर्वहन हेतु प्रेरित किया गया तथा सभी अधिकारी एवं कर्मचारीगण को विकसित भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाने, गुलामी की मानसिकता से मुक्ति के लिए हर सम्भव प्रयास करने, देश की समृद्ध विरासत पर गर्व व उसके उत्थान के लिए हमेशा काम करने तथा देश की एकता व एकजुटता के लिए सदैव प्रयासरत रहने की शपथ दिलाई गई। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 द्वारा जारी प्रशंसा चिह्न व प्रशस्ति-पत्र सहित विभिन्न पुरस्कारों से पुरस्कृत किया गया व उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। अंत में उपस्थित समस्त अधिकारियों व कर्मचारीगण को मिष्ठान वितरित किया गया।
पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा पुलिस परिवार के प्रत्येक सदस्यों के साथ ही समस्त जनपद व देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं व बधाई दी गयी। साथ ही जनपद के प्रत्येक थानों, चौकियों व कार्यालयों पर स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण कर हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस का पर्व मनाया जा रहा है तथा एक दूसरे को बधाई व शुभकामनाएं दी।
पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 द्वारा प्रदत्त प्रशंसा चिन्ह-
1.अ०पु०अ० अनंत चन्द्रशेखर (IPS)
पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 द्वारा सराहनीय सेवा पदक-
1.उ0नि0ना0पु0 अतुल कुमार
2.मु0आ0स0पु0 गोविन्द सिंह
यूपी 112 में नियुक्त 08 पुलिसकर्मियों को अच्छे कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा सभी पुलिसकर्मियों के उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामना दी।





No comments:
Post a Comment