बाढ़ संभावित क्षेत्रों के निरीक्षण पर पहुंचे राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा, ग्रामीणों को सुरक्षा का दिया भरोसा - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, August 14, 2026

बाढ़ संभावित क्षेत्रों के निरीक्षण पर पहुंचे राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा, ग्रामीणों को सुरक्षा का दिया भरोसा

चन्दौली जनपद में बाढ़ के संभावित खतरे को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। इसी क्रम में प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग) हंसराज विश्वकर्मा जी ने जनपद के संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्र मारुफपुर बाढ़ चौकी एवं गंगा किनारे घाट का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर जाकर जलस्तर की स्थिति का जायजा लिया और स्थानीय ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उन्हें सुरक्षा एवं सहायता का पूरा भरोसा दिलाया।

निरीक्षण के दौरान राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा जी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार आपदा की स्थिति में हर नागरिक के साथ मजबूती से खड़ी है और रहेगी। किसी भी ग्रामीण को घबराने की आवश्यकता नहीं है। सरकार और प्रशासन हर परिस्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। राहत और बचाव के सभी जरूरी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। अंतिम व्यक्ति तक समय पर सहायता और राहत सामग्री पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है।उन्होंने कहा सरकार का मुख्य उद्देश्य आपदा आने से पूर्व ही सभी एहतियाती कदम उठाना है, ताकि जन-धन की हानि को पूरी तरह से रोका जा सके। राहत शिविरों, खान-पान, दवाओं और पशुओं के चारे का अग्रिम प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं।निरीक्षण के दौरान मंत्री जी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया कि आगामी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 24 घंटे निगरानी रखा जाएगा। राहत शिविरों को पूरी तरह सक्रिय और मूलभूत सुविधाओं से लैस रखा जाए। शुद्ध पेयजल, आवश्यक दवाइयों और नावों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित रहे। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने मंत्री जी को आश्वस्त करते हुए बताया कि जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। तहसील और ब्लॉक स्तर के अधिकारी अपने क्षेत्रों का भ्रमण करते रहेंगे और आवश्यक मुलभूत व्यवस्थाओं से पीड़ित लोगों को सहायता प्रदान करेंगे। इसके अलावा कंट्रोल रूम स्थापित कर दिए गए हैं और संबंधित अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग, अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व एवं संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।





No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad