पुलिस अधीक्षक ने कन्दवा थाने का किया वार्षिक निरीक्षण,दिए आवश्यक दिशा-निर्देश - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, August 12, 2026

पुलिस अधीक्षक ने कन्दवा थाने का किया वार्षिक निरीक्षण,दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

चन्दौली।पुलिस अधीक्षक चन्दौली आकश पटेल द्वारा आज कानून-व्यवस्था की वास्तविक स्थिति का जायजा लेने के उद्देश्य से थाना कन्दवा का वार्षिक निरीक्षण कर थाना परिसर, कार्यालय, हवालात, महिला हेल्प डेस्क, मालखाना, शस्त्रागार, बैरक एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा जनसुनवाई रजिस्टर, आगन्तुक रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर, बीट सूचना रजिस्टर एवं अन्य अभिलेखों का अवलोकन कर उनके अद्यावधिक एवं व्यवस्थित रख-रखाव हेतु निर्देशित किया गया।एसपी द्वारा थाने पर आने वाले फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता एवं प्राथमिकता के साथ सुनकर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही लम्बित विवेचनाओं एवं प्रार्थना पत्रों का शीघ्र निस्तारण तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।थाना परिसर में अभियोगों से सीसीटीएनएस कक्ष का जायजा लेकर ऑनलाइन प्रविष्टियों एवं डाटा एंट्री को अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही जनसुनवाई रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर, बीट सूचना रजिस्टर एवं अन्य अभिलेखों का अवलोकन कर उनके व्यवस्थित रख-रखाव के निर्देश दिए थाना परिसर में अभियोगों से संबंधित माल व सीज वाहनों के व्यवस्थित रख-रखाव तथा न्यायालय के आदेशानुसार नियमानुसार विधिक निस्तारण कराने हेतु निर्देशित किया गया।जवानों के रहने हेतु बैरक एवं भोजन व्यवस्था (मेस) की साफ-सफाई व गुणवत्ता का निरीक्षण किया गया तथा संबंधित को उचित व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारी को रात्रि गश्त एवं वाहन चेकिंग प्रभावी ढंग से संचालित करने, वांछित/वारंटी अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा आपराधिक गतिविधियों पर सतर्क 

निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। आगामी पर्वों एवं थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने तथा आवश्यक पुलिस बल की ड्यूटी लगाने हेतु भी निर्देशित किया गया।इसके अतिरिक्त महिला एवं बालिकाओं से संबंधित शिकायतों पर त्वरित एवं संवेदनशीलता के साथ कार्यवाही करने, महिला हेल्प डेस्क को प्रभावी रूप से संचालित करने तथा आमजन के साथ शालीन एवं सहयोगात्मक व्यवहार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम चौकीदारों के साथ बैठक कर उन्हें अंग वस्त्र वितरित किए गए तथा गाँव में घटने वाली छोटी से छोटी घटनाओं व संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल सूचना स्थानीय पुलिस को देने हेतु निर्देशित किया गया।साथ ही निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि पुलिस कार्यप्रणाली में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक एवं अनुशासनात्मक कार्यवाही की चेतावनी दी गई।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad