50 हजार का इनामी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, August 12, 2026

50 हजार का इनामी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

चन्दौली उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में जनपद में वांछित एवं शातिर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सैयदराजा पुलिस और स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हासिल हुई है। आज 12 अगस्त 2026 को थाना सैयदराजा अंतर्गत समइया पट्टीदारी के पास संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। सर्विलांस से सूचना प्राप्त हुई की राजू मुसहर पुत्र लक्ष्मण मुसहर निवासी: सतोपती, थाना नुआंव, जनपद भभुआ (बिहार) पुनः जनपद चंदौली में आने वाला है व कोई घटना कारित करने वाला है। उक्त सूचना के आधार पर थाना सैयदराजा, एसओजी व सर्विलांस की टीम के द्वारा ग्राम पट्टीदारी सवैया महलवार की तरफ चेकिंग की जा रही थी। अभियुक्त जब आता दिखाई पड़ा तो पुलिस के द्वारा उसको रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस से अपने आप को घिरता देख पुलिस पार्टी के ऊपर फायर किया गया। आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही व कंट्रोल तरीके से पुलिस के द्वारा जब फायर किया गया तो उसके पैर में गोली लग गई,जब पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम राजू मुसहर निवासी ग्राम सतुपती, थाना नुआंव, जनपद कैमूर (भभुआ) का बताया गया है। उसके पास से एक तमंचा .315 बोर व एक कारतूस बरामद हुआ है।इस संदर्भ में विधिक कार्रवाई सैयदराजा थाने के द्वारा की जा रही है। घायल बदमाश को इलाज हेतु जिला अस्पताल रवाना किया गया है। और जो घटनास्थल है, इसको सुरक्षित कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।इस सम्बन्ध में पुलिस ने बताया कि15 दिसम्बर 2025 में थाना अंतर्गत सैयदराजा ग्राम तिनधुआं में हत्या सहित डकैती की घटना कारित हुई थी। इस घटना में कुल सात अभियुक्त थे, जिसमें पांच की ऑलरेडी गिरफ्तारी हो रखी है व दो अभियुक्त वांछित चल रहे थे, जिसमें एक अभियुक्त इनामिया राजू मुसहर जो कि ग्राम सतोपती थाना नुआंव, जनपद भभुआ (कैमूर) बिहार का रहने वाला है, वह भी वांछित चल रहा था।मौके से पुलिस ने एक अदद तमंचा (315 बोर),1 खोखा कारतूस एवं तमंचे से 1 मिसफायर कारतूस तथा एक अदद मोटरसाइकिल (मोटरसाइकिल चोरी की है या अभियुक्त की स्वयं की, इस संबंध में जांच व अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।)

राजू मुसहर का आपराधिक इतिहास:

1. मु0अ0सं-370/2025 धारा-103(1) बीएनएस बढ़ोतरी धारा 305, 331, 317(2) बीएनएस व 3/25द आर्म्स एक्ट थाना सैयदराजा

2. मु0अ0सं- 88/2021 धारा- 379, 411 भादवि थाना कन्दवा

3. मु०अ०सं०- 159/2022 धारा- 379, 411, 414 भादवि थाना पड़री

4. मु0अ0सं- 198/2022 धारा- 379, 411 भादवि थाना लालपुर/पाण्डेयपुर

5. मु0अ0सं0- 48/2023 धारा- 411, 413, 414, 419, 420 भादवि थाना बबुरी

6. मु0अ0सं0- 101/2023 धारा- 3(1) उ०प्र० गैंगस्टर एक्ट थाना बबुरी

(अभियुक्त के अन्य आपराधिक इतिहास का विवरण एकत्र किया जा रहा है।)

गिरफ्तारी व मुठभेड़ करने वाली पुलिस टीम में-

थाना सैयदराजा पुलिस:थानाध्यक्ष अशोक मिश्रा, थानाध्यक्ष सैयदराजा जनपद चन्दौली।हे0का0 विरेश कुमार,का0 बृजेश कुमार,का0 शंकर राम। स्वाट/सर्विलांस टीम में-उ0नि0 आशीष मिश्रा,उ0नि0 अतुल प्रजापति,हे0का0 अरविंद भारद्वाज,हे0का0 राणा प्रताप सिंह,हे0का0 रामानंद यादव,हे0का0 सतीश पटेल,हे0का0 आशुतोष सिंह,हे0का0 प्रेम प्रकाश यादव,का0 नीरज कुमार मिश्रा,का0 अजीत कुमार सिंह,का0 अमित सिंह,का0 महेश यादव,का0 मनोज यादव शामिल थे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad