बरेका में वित्तीय प्रबंधन और साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, August 27, 2026

बरेका में वित्तीय प्रबंधन और साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना में भारतीय स्टेट बैंक के सहयोग से वित्तीय प्रबंधन एवं साइबर सुरक्षा विषय पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। महाप्रबंधक आशुतोष पंत के दिशा-निर्देश और प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी लालजी चौधरी के मार्गदर्शन में प्राविधिक प्रशिक्षण केंद्र के ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यशाला में अधिकारियों, कर्मचारियों और सेवानिवृत्त रेलकर्मियों ने भाग लिया। कार्यशाला का उद्देश्य वित्तीय प्रबंधन और साइबर धोखाधड़ी से बचाव के प्रति जागरूक करना था। एसबीआई बरेका शाखा की वरिष्ठ प्रबंधक ऋचा त्रिपाठी ने रेलवे सैलरी पैकेज, योनो ऐप, नेट बैंकिंग, केवाईसी, ऋण, बीमा, टैक्स भुगतान, व्हाट्सएप बैंकिंग और कार्ड के सुरक्षित उपयोग की जानकारी दी और साइबर फ्रॉड से बचने के लिए अनजान लिंक पर क्लिक न करने, संदिग्ध ऐप डाउनलोड न करने और ओटीपी व पासवर्ड साझा न करने की सलाह दी। बैंक प्रतिनिधि धर्मेंद्र कुमार, रिलेशनशिप मैनेजर अभिषेक गुप्ता और जोनल एरिया मैनेजर अबू ओबैद ने भी जानकारी साझा की। प्रश्नोत्तर सत्र में कर्मियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। इस अवसर पर उप मुख्य कार्मिक अधिकारी समीर पॉल, प्राचार्य सुभाष चंद्र यादव, वरिष्ठ कमांडेंट संजय पीसे, वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी राजकुमार गुप्ता, जन संपर्क अधिकारी राजेश कुमार सहित कर्मचारी परिषद के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।





No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad