रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव
वाराणसी रोहनिया। रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर जगतपुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्राओं ने रोहनिया थाना प्रभारी राजू सिंह को राखी बांधकर मिठाई खिलाई और पुलिसकर्मियों ने छात्राओं की सुरक्षा की शपथ ली। इस दौरान थानाध्यक्ष ने छात्राओं को साइबर सुरक्षा तथा इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप और फेसबुक के गलत इस्तेमाल से बचने के उपाय बताए। कार्यक्रम प्राचार्य प्रोफेसर अनिल प्रताप सिंह के निर्देशन में गृह विज्ञान विभागाध्यक्षा डॉ. मोनिका सक्सेना के सहयोग से संपन्न हुआ।

No comments:
Post a Comment