एआरटीओ कार्यालय में जिलाधिकारी का औचक निरीक्षण - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, August 29, 2026

एआरटीओ कार्यालय में जिलाधिकारी का औचक निरीक्षण

 

अनुपस्थित कर्मचारियों को शो-कॉज नोटिस, एक दिन का वेतन बाधित

चन्दौली जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने शनिवार को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए कर्मियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए जिलाधिकारी ने उनका एक दिन का वेतन बाधित करने के साथ ही कारण बताओ नोटिस (शो-काज) जारी करने के सख्त निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान तीन कर्मचारी, एआरटीओ, पीआरओ अधिकारी/ कर्मचारी अनुपस्थित रहे। 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालय की विभिन्न पत्रावलियों और अभिलेखों का गहनता से अवलोकन किया। फाइलों पर धूल जमी देखकर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की और संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को सभी पत्रावलियों का सुव्यवस्थित ढंग से रखरखाव करने की हिदायत दी।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि शासकीय कार्यों में लापरवाही और अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को जनसुविधाओं का विशेष ध्यान रखने और कार्यालयीन व्यवस्था में सुधार लाने का कड़ा निर्देश दिया।

कार्यालय परिसर में अपने काम के सिलसिले में आए आम नागरिकों से भी जिलाधिकारी ने बातचीत की और दलालों के हस्तक्षेप या अनावश्यक देरी के संबंध में फीडबैक लिया। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि एआरटीओ कार्यालय सीधे जनता से जुड़ा विभाग है, इसलिए यहाँ पारदर्शिता और त्वरित सेवा सर्वोपरि होनी चाहिए। 

निरीक्षण के अंत में जिलाधिकारी ने पूरे कार्यालय परिसर में साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल और आवेदकों के बैठने की समुचित व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिये।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad