लोहिया पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय खेल दिवस पर संगोष्ठी आयोजित - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, August 29, 2026

लोहिया पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय खेल दिवस पर संगोष्ठी आयोजित

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी राजातालाब।डॉ. राम मनोहर लोहिया पीजी कॉलेज भैरव तालाब राजातालाब में राष्ट्रीय खेल दिवस पर विकसित भारत एवं खेल विषय पर संगोष्ठी आयोजित हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रबंधक तोयज कुमार सिंह रहे। शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुआ। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि विकसित भारत के लिए स्वस्थ भारत जरूरी है और स्वस्थ भारत के लिए खेल सबसे सुलभ माध्यम है, जो शरीर को मानसिक और शारीरिक रूप से सक्षम बनाता है। प्रो. रणधीर सिंह ने कहा कि अच्छे खिलाड़ी के लिए नशे से दूर रहना आवश्यक है। प्रो. नरेंद्र नारायण राय ने खेल और अनुशासन के महत्व पर चर्चा की। संचालन डॉ. केएस पाठक ने किया। इस अवसर पर डॉ. हेमंत सिंह, डॉ. रवि कुमार, डॉ. मनोज श्रीवास्तव, डॉ. अजय मौर्य, डॉ. माया सिंह, डॉ. अखिलेश्वर तिवारी, डॉ. विजय सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad