रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव
वाराणसी रोहनिया।80वां स्वतंत्रता दिवस पर रोटरी क्लब बनारस शाइन ने अपने गोद लिए प्राथमिक विद्यालय दरेखू में मुख्य अतिथि नम्रता श्रीवास्तव, अपर डीसीपी, महिला अपराध एवं सुरक्षा तथा विशिष्ट अतिथि रोटे.प्रशांत नागर जिला सचिव जिला 3120, रोटरी इंटरनेशनल ने बच्चों के साथ ध्वजारोहण कर बड़े ही उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया।इस अवसर पर क्लब द्वारा विद्यालय के सभी बच्चों को मिठाई एवं नाश्ता वितरित किया गया। बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 21 साइकिलें छात्राओं को दी गईं, ताकि उन्हें विद्यालय आने-जाने में सुविधा हो और पढ़ाई में मदद मिल सके। क्लब अध्यक्ष रोटे. विवेक मेहरा ने सभी सदस्यों एवं अतिथियों का स्वागत किया। क्लब सचिव रोटे. हर्षित केशरवानी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रोटे. रविश गुप्ता, रोटे. शुभम जलान, रोटे. अंकित अग्रवाल, रोटे. पंकज पेशवानी, रोटे. अम्बर भाटिया एवं रोटे. अंकुर अरोड़ा सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।




No comments:
Post a Comment