रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव
वाराणसी राजातालाब।विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रान्त प्रमुख विनय पाण्डेय के ढढोरपुर स्थित आवास पर आयुष राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार उत्तर प्रदेश सरकार दयाशंकर मिश्र दयालु एवं राज्य मंत्री लघु एवं सूक्ष्म उद्योग उत्तर प्रदेश सरकार हंसराज विश्वकर्मा ने सद्भावना भेंट की।पैर में फ्रैक्चर के उपरान्त ऑपरेशन की सूचना मिलने पर दोनों मंत्रियों ने उनके स्वास्थ्य की कुशलक्षेम जानी और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री संजय सोनकर, प्रवीण सिंह गौतम, जिला मंत्री युवा मोर्चा श्रीपति मिश्रा, पंकज तिवारी, जिला महामंत्री पिछड़ा मोर्चा गोविंद दास गुप्ता, रत्नाकर पाण्डेय, पूर्व मण्डल अध्यक्ष सुधीर प्रजापति "राजू", मिलन मौर्य, शिवाशरे विश्वकर्मा एवं अजय विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




No comments:
Post a Comment