केंद्रीय चिकित्सालय बरेका में मनाया गया विश्व फार्मासिस्ट दिवस - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, September 25, 2026

केंद्रीय चिकित्सालय बरेका में मनाया गया विश्व फार्मासिस्ट दिवस

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी। केंद्रीय चिकित्सालय बनारस रेल इंजन कारखाना में विश्व फार्मासिस्ट दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुनील कुमार और जन संपर्क अधिकारी राजेश कुमार सहित उपस्थित चिकित्सकों, फार्मासिस्टों, पैरामेडिकल और नर्सिंग स्टाफ तथा कर्मचारी परिषद सदस्य नवीन सिन्हा ने भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना और एमएल श्राब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। कार्यक्रम के समन्वयक राजेंद्र कुशवाहा और सोमनाथ हेम्ब्रम ने विश्व फार्मासिस्ट दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि फार्मासिस्ट स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। औषधियों के उचित भंडारण, उपलब्धता, सुरक्षित और सही उपयोग तथा मरीजों को दवाओं के संबंध में आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने में फार्मासिस्टों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। फार्मासिस्ट अतुल कुमार साहू ने कहा कि फार्मेसी के क्षेत्र में निरंतर नए शोध, नवीन औषधियों और तकनीकी विकास हो रहे हैं। इन नवीनतम बदलावों की जानकारी फार्मासिस्टों तथा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों तक पहुंचाने के लिए समय-समय पर संगोष्ठियों और प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन आवश्यक है। इससे स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को बेहतर बनाने तथा औषधियों के सुरक्षित और प्रभावी उपयोग में सहायता मिलती है। इस अवसर पर केंद्रीय चिकित्सालय में उपचाररत मरीजों के साथ चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ और पैरामेडिकल कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं में फार्मासिस्टों के महत्वपूर्ण योगदान के प्रति सम्मान और जागरूकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुनील कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रशासन मधुलिका सिंह, वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी एसके मौर्या, वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी मिन्हाज अहमद, मंडल चिकित्सा अधिकारी सौरभ सागर, मंडल चिकित्सा अधिकारी अब्दुल माबूद, मंडल चिकित्सा अधिकारी मोहम्मद याफिक, स्नेहांजलि, कोमल, अमित दुबे, बबन प्रसाद, अरुण कुमार मौर्य, तपन मंडल, शिवेंद्र नवल, लोकपति शुक्ला, जितेंद्र कुमार, विद्याकांत कुशवाहा, बृजेश पटेल, नितेश्वर, सरोज और शिवानी पाल सहित अन्य फार्मासिस्ट उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन फार्मासिस्ट अनुराग जायसवाल ने किया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad