सेवा संकल्प अभियान को बूथ स्तर तक भव्य बनाने का दिया गया मंत्र - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, September 28, 2026

सेवा संकल्प अभियान को बूथ स्तर तक भव्य बनाने का दिया गया मंत्र

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया। भारतीय जनता पार्टी के वाराणसी जिला प्रभारी एवं एमएलसी अरुण पाठक ने सोमवार को रोहनिया केशरीपुर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर जिला पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक की।बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर चलाए जा रहे 'सेवा संकल्प अभियान-2026' के तहत जिले भर में चल रहे कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई।

इस अवसर पर जिला प्रभारी अरुण पाठक ने कहा कि यह अभियान केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के लिए सेवा का संकल्प है। प्रधानमंत्री मोदी जी के 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन त्याग, तपस्या और गरीब कल्याण को समर्पित रहा है। हम सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, पौधरोपण, बस्ती संपर्क और गरीब कल्याण से जुड़े सभी कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक भव्यता के साथ आयोजित करें, ताकि हर कार्यकर्ता और आम जनमानस इस अभियान से जुड़ सके।उन्होंने पदाधिकारियों से मंडल और शक्ति केंद्र स्तर पर प्रवास कर अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।बैठक में जिलाध्यक्ष राम सकल पटेल ने जिला प्रभारी को जिले में चल रहे सभी सेवा कार्यों की जानकारी दी और भरोसा दिलाया कि जिला इकाई पूरी तत्परता से अभियान को सफल बनाएगी।

इस दौरान जिला महामंत्री संजीव सिंह गौतम, संजय सोनकर, अजय दूबे, जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह, संजय सिंह, राम प्रकाश सिंह 'वीरू', संदीप सिंह 'मिंटू', अमित पटेल 'रिंकू', मीडिया प्रभारी अभिषेक त्रिपाठी 'सुमित', जिला मंत्री खुशबू सिंह, बृजेश राजभर, अरविंद मिश्रा, उदय पटेल, विजय राज यादव, कोषाध्यक्ष जगदीश जायसवाल समेत सभी जिला पदाधिकारी मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad