रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव
वाराणसी रोहनिया। दरेखू शहावाबाद स्थित इंपीरियल होटल में व्यापारी जनता पार्टी बनाने को लेकर रविवार को आयोजित बैठक में व्यापारी हितों की रक्षा एवं व्यापारियों को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से सर्वसम्मति से 'व्यापारी जनता पार्टी' बनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में उपस्थित व्यापारियों ने कहा कि यदि सभी व्यापारी एक मंच पर रहेंगे तो उनकी समस्याओं का समाधान आसानी से कराया जा सकेगा। इस दौरान व्यापारी जनता पार्टी को मजबूत एवं सशक्त बनाने तथा एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने का संकल्प लिया गया। बैठक में शिव कुमार गुप्ता, डॉ. शिवम सिंह, शुभम सिंह, दशरथ केसरी, बृजेश केशरी, रजत सेठ, मोहन यादव, श्याम पांडे, बाबा भारती, प्रमोद नारायण, कमलेश सिंह, कन्हैया प्रजापति, रवि गुप्ता, काजू यादव, संजय पटेल, शशिकांत जायसवाल, डॉ. राजन भारती, पप्पू सिंह, प्रमोद पांडेय, असरुद्दीन, गया गुप्ता, हनुमान गुप्ता सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment