निर्जला व्रत रहकर महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर सुख-समृद्धि एवं संतान की दीर्घायु हेतु की कामना - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, November 15, 2026

निर्जला व्रत रहकर महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर सुख-समृद्धि एवं संतान की दीर्घायु हेतु की कामना

 

छठ पर्व पर ग्रामीण क्षेत्र के तालाबों पर उमड़ी महिलाओं की भारी भीड़

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी राजातालाब। लोक आस्था के महापर्व छठ पर रविवार को ग्रामीण क्षेत्र के तालाबों पर श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। परिवार में सुख-समृद्धि एवं संतान की लंबी आयु की कामना को लेकर मोहनसराय, राजातालाब, बीरभानपुर, कनेरी, मिल्कीचक, टोडरपुर, गंगापुर, भीमचंडी, पनियरा, जगरदेवपुर, रमसीपुर, दरेखु, भाष्करातालाब, अखरी, कंदवा, शुलटंकेश्वर आदि गांवों के तालाबों पर व्रती महिलाओं की भीड़ उमड़ी। निर्जला व्रत रखकर महिलाएं पारंपरिक परिधान में सज-धजकर, बांस की टोकरी में ठेकुआ, फल-फूल, नारियल, गन्ना लेकर तट पर पहुंचीं। किनारे छठी मइया के मधुर गीत गूंजते रहे, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। संध्या बेला में 

सूर्य के अस्ताचल की ओर बढ़ते ही व्रती महिलाओं ने जल में खड़ी होकर श्रद्धा भाव से डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। उन्होंने सूर्यदेव और छठी मइया से परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की लंबी आयु, आरोग्य और मंगलमय जीवन की कामना की। अर्घ्य के दौरान दीपों की जगमगाहट और गीतों की गूंज ने तालाबों को आस्था के केंद्र में बदल दिया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए राजातालाब थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार तथा रोहनिया थाना प्रभारी राजू सिंह ने क्षेत्र में भ्रमण कर छठ पर्व को सकुशल संपन्न कराया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad