बारात से लौट रही कार पेड़ से टकराई,एक की हुई मौत,दो लोग घायल - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, November 21, 2026

बारात से लौट रही कार पेड़ से टकराई,एक की हुई मौत,दो लोग घायल

 
रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी राजातालाब। स्थानीय थाना क्षेत्र के जक्खिनी चौकी अंतर्गत जमुनी और तिलंगा गांव के बीच बारात से लौटते समय कार अनियंत्रित होकर शीशम के पेड़ से टकरा गई। हादसे में 73 वर्षीय कृपा शंकर उपाध्याय की मौत हो गई, जबकि लगभग 70 वर्षीय जीत नारायण शुक्ला तथा चालक संगम चौबे उम्र 30 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेंजा तथा घायलों को इलाज के लिए बीएचयू स्थित ट्रॉमा सेंटर भेजा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मिर्जापुर जिले के कछवां थाना क्षेत्र के भगीरथपुर गांव से बारात वाराणसी जिले के मरुई गांव निवासी सुभाष शुक्ला की पुत्री की शादी में आई थी। शादी शहंशाहपुर स्थित श्याम मैरिज लॉन में हो रही थी। शादी समारोह में खाना खाने के बाद बाराती कार से वापस भगीरथपुर लौट रहे थे। इसी दौरान जक्खिनी चौकी क्षेत्र के अंतर्गत जमुनी और तिलंगा के बीच कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया और रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad