रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव
वाराणसी रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के बच्छाव गांव में मंगलवार देर रात सोते समय तालाब किनारे बने मकान की दीवार ढहने से तालाब में डूबकर जान गंवाने वाली दो मासूम सगी बहनों आफिया और फलक के परिजनों से मिलने हेतु राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा तथा पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की विस्तृत जानकारी ली और शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह हादसा बेहद दर्दनाक और हृदय
विदारक है, दो मासूम बच्चियों की मौत से पूरा क्षेत्र शोक में है। उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में वे परिवार के साथ खड़े हैं और हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने फोन के माध्यम से जिलाधिकारी तथा एसडीएम सदर सहित संबंधित अधिकारियों से पीड़ित परिवार को नियमानुसार आर्थिक सहायता व आवास सहित अन्य सरकारी सुविधाएं शीघ्र दिलाने हेतु कहा और परिवार के घायल सदस्यों का हालचाल भी लिया।


No comments:
Post a Comment