गाजीपुर: बाइक व पिकप के टक्कर में एक की मौत तथा दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां एक की हालत गंभीर होने पर वाराणसी रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि मुहम्मदाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के सिकंदरचक गांव निवासी प्रमोद राजभर 23 वर्ष, मुकेश राजभर 20 व रमेश राजभर 23 वर्ष तीनों एक ही बाइक पर युसुफपुर रेलवे क्रासिंग पार कर घर आ रहे थें। तभी तड़वा गांव के पास सामने से आ रही पिकअप में टक्कर हो गयी। जिसमे प्रमोद की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com

No comments:
Post a Comment