गाजीपुर: जिला प्रशासन और उच्चाधिकारियो के दावे हवा में ही रहे और गुरुवार को भी शिक्षकों ने मूल्यांकन का बहिष्कार जारी रखा। शिक्षक नेताओ ने मूल्यांकन केंद्रों पर पहुंचकर संघ के आंदोलन को धार दी। माध्यमिक शिक्षक संघ और माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षक संघ का मूल्यांकन बहिष्कार छठे दिन भी जारी रहा। छठे दिन भी शिक्षकों ने राजकीय इंटर कालेज, राजकीय बालिका इन्टर कालेज महुआबाग, इंटर कॉलेज मुहम्मदाबाद, मलसा, सादात और नंदगंज मूल्यांकन केंद्रों पर धरना प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान शिक्षकाें ने कहा कि डीआईओएस के द्वारा शिक्षको का उत्पीड़न और भ्रष्टाचार के अलावा सरकार चुनाव के पूर्व किए गए वादे को निभाते हुए मानदेय दे। यहां शिक्षकों ने मांगें पूरी होने तथा डीआईओएस पर कार्रवाई होने तक बहिष्कार जारी रखने का ऐलान किया। इन संगठनों में नहीं शामिल होने वाले कुछ शिक्षकाें ने मूल्यांकन कार्य किया। शिक्षकों के बहिष्कार के चलते मूल्यांकन कार्य प्रभावित हो रहा है। जिससे समय से परीक्षा परिणाम घोषित होने पर संकट के बादल मंडरा रहे है। उधर जिला विद्यालय निरीक्षक की मांग के बावजूद पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं मिल सकी। सुरक्षा व्यवस्था न मिलने की वजह से राजकीय शिक्षक और आंदोलन से दूर रहे शिक्षक भी मूल्यांकन कार्य नहीं कर पा रहे है। गौरतलब है कि माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए जिले में सात केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 17 मार्च से मूल्यांकन कराने की व्यवस्था की गई थी। लेकिन आंदोलनरत शिक्षको के बहिष्कार के कारण कार्य बाधित हो रहा है। मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार कर रहे शिक्षक संघ से जिलाधिकारी के बालाजी ने वार्ता के लिए आमंत्रित किया। लेकिन जीजीआईसी मूल्यांकन केंद्र पर डीआईओएस के पहुंच कर शिक्षको से उलझने के कारण वार्ता बेनतीजा समाप्त हो गई।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com

No comments:
Post a Comment