गाजीपुर: नंदगंज थाना क्षेत्र के अलीपुर बनगांवा गांव के पास शुक्रवार की दोपहर साइकिल से कोचिंग पढ़ने जा रहे छात्र को ट्रैक्टर ने रौंद दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। नन्दगंज थाना क्षेत्र के अलीपुर बनगांवा गांव निवासी पीयूष कुमार गौड़ (१८) पुत्र रामखेलावन गौड़ बाजार स्थित रेनबो मॉडर्न स्कूल मेंं इंटरमीडिएट का छात्र था। वह प्रतिदिन नंदगंज कोचिंग पढ़ने जाता था। शुक्रवार की दोपहर बजे साइकिल से कोचिंग जाने के लिए निकला। घर से थोड़ी दूर पर स्थित साईं बाबा मंदिर के पास उनके पास से बालू-गिट्टी लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर में उसे टक्कर मार दी। इससे उसका संतुलन बिगड़ा और वह छात्र को रौंदते हुए आगे बढ़ गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए पीयूष को लेकर लोग सदर अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। समाचार लिखे जाने तक मृतक के परिजनों ने तहरीर नहीं दी थी।
रिपोर्ट: विवेक सिंह
रिपोर्ट: विवेक सिंह


No comments:
Post a Comment