गाजीपुर: स्थानीय थानान्तर्गत शादियाबाद मोड़ पर स्थित एक लाई फैक्टरी में काम करने वाला श्रमिक काम करने के बाद घर लौट रहा था तभी अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आ गया। बासूचक के गरथौली गांव निवासी ५१ वर्षीय बुद्धू राम नंदगंज की एक लाई फैक्टरी में कार्य करता था। शुक्रवार को भी वह काम से लौट रहा था कि अचानक तीव्र गति से आ रहे ट्रक से धक्का लग गया और चक्का बाएं पैर पर चढ़ गया इसमें वह बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे एनपीएचसी नंदगंज में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए तुरंत इलाज के लिए बीएचयू ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
रिपोर्ट: विवेक सिंह
रिपोर्ट: विवेक सिंह


No comments:
Post a Comment