केन्द्र व प्रदेश मे भाजपा सरकारों की वजह से चातुर्दिक विकास की ओर अग्रसर: चंचल - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, April 2, 2018

केन्द्र व प्रदेश मे भाजपा सरकारों की वजह से चातुर्दिक विकास की ओर अग्रसर: चंचल

GZP न्यूज ब्यूरो गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी गाजीपुर नगर मंडल के नबाबगंज सेक्टर के जनसंवाद कार्यक्रम को कल देर शाम सम्बोधित करते हुए विधान परिषद सदस्य श्री विशाल सिंह चंचल ने कहा कि आजादी से आज तक विकास किरण से दूर गाजीपुर आज केन्द्र व प्रदेश मे भाजपा सरकारों की वजह से चातुर्दिक विकास की ओर अग्रसर है।मा मनोज सिन्हा जी के नेतृत्व मे केन्द्र सरकार की तमाम विकास योजनाएं सतह पर विद्यमान है जिसमे आज निर्विवाद रुप से कहा जा सकता है कि गाजीपुर के हर क्षेत्र मे कम हो रहा है ।उन्होंने कहा कि प्रदेश की योगी आदित्यनाथ जी की सरकार ने अपने संकल्प पत्र की घोषणा को पूरा करते हुए किसानों के कर्ज माफी का बडा निर्णय लेकर उनकी समस्याओं का समाधान किया है।बिजली की समस्या को नितीबद्ध ढंग से दुर किया है।मा विशाल सिंह चंचल ने कार्यकर्ताओं को प्रदेश सरकार के सफल व सर्वस्पर्शी नीति का बखान करते हुए कहा कि गाजीपुर की सभी खराब सडके इस वित्तीय वर्ष मे चुस्त दुरुस्त गड्ढा मुक्त हो जाएगी।उन्होंने लोगों से पूछते हुए कहा कि क्या 15 वर्षो से बुरी तरह से भ्रष्ट व्यवस्था से लडऩे के लिए क्या एक वर्ष काफी है नहीं पर हमने शिक्षा,चिकित्सा, सडक, विजली आदि समस्याओं पर नियंत्रण किया है।
  जन संवाद कार्यक्रम को नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सरिता अग्रवाल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि एक वर्ष मे प्रदेश सरकार ने लोगों व प्रशासनिक व्यवस्था मे नैतिक परिवर्तन लाया है जबकि भ्रष्टाचारी तंत्र इस परिवर्तन को पचा नही पा रहा है।जनसंवाद कार्यक्रम को पुर्व नगरपालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल व जिला कोषाध्यक्ष अच्छे लाल गुप्ता ने भी सम्बोधित किया।
 इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, कैलाश नाथ वर्मा, राजेश विश्वकर्मा, अनिल वर्मा, गुरुचरण बिंद,विनोद कुमार कुशवाहा,सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।जन संवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष रासबिहारी राय,संचालन सोनू गुप्ता ने किया।
  


No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad