रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव
वाराणसी मिर्जामुराद-आराजी लाइन क्षेत्र के आदर्श गांव नागेपुर में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस कि पूर्व संध्या पर लोक समिति वाराणसी और आशा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में बेटियों के हक और अधिकार के लिये बालिका बचाओ रैली निकाली गयी। रैली में शामिल नागेपुर और आसपास की सैकड़ों लड़कियों ने प्रधानमंत्री से कन्या भ्रूण हत्या,यौन उत्पीड़न,दहेज़,बाल विवाह आदि सामाजिक कुरीतियों को रोक लगाने की माँग किया, उन्होंने तिलक दहेज़ छोडो जाती पाती तोड़ो,भीख नही अधिकार चाहिए जीने का सम्मान चाहिए,औरत भी जिन्दा इंसान नही भोग की वह सामान,कन्या भ्रूण हत्या बंद करो,का नारे लगाये। लड़कियों ने कहा कि गाँव ज्यादातर लोग शराब में डूब चुके है, जिसका खामियाजा महिलाओं और बेटियों को भुगतना पड़ रहा है।बेटियों और महिलाओं के उपर होने वाली घरेलूहिंसा, उत्पीड़न, छेड़खानी, बलात्कार,मारपीट,आदि घटनाओं का सबसे बड़ा जिम्मेदार शराब है। उन्होंने सरकार से शराब को पूरे प्रदेश में बिहार और गुजरात की भांति तत्काल बंद करने की मांग किया। लोक समिति संयोजक नंदलाल मास्टर ने कहा कि गाँवो में किशोरी लड़कियों की दशा चिंतनीय है लड़को और लड़कियों में अभी भी भेदभाव किआ जाता है और पढ़ने में अच्छा होने के बावजूद बहुत से लड़कियों की पढाई छुड़ाकर कम उम्र में उनकी शादी करा दी जाती और जिससे उसके सेहत पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। किशोरी संगठन की संयोजिका सोनी ने कहा कि आज घर में ही लड़किया सुरक्षित नही है,बहुत बार परिवार और उनके रिश्तेदारों द्वारा लड़कियां यौन शोषण का शिकार होती रहती है, इसलिए लड़कियों को घरेलु यौन उत्पीड़न व यौन हिंसा के बारे में जागरूक करने की जरुरत है।महिला संगठन की संयोजिका अनीता पटेल ने कहा कि हमारे देश में बेटियां सुरक्षित नही है।एक तरफ सरकार बेटी बेटी बचाओ और बेटी पढाओ का नारा लगाती है और दूसरी तरफ हाथरस गैंगरेप जैसी शर्मनाक घटना रोज हो रही है जो कि मानवता के लिए एक धब्बा है और हम सभी के लिए शर्मनाक है। इन्ही सब की वजह से देश में लड़कियों की संख्या लगातार घट रही है। हम सरकार से लड़कियों और महिलाओं की सुरक्षा और दोषियों के खिलाफ कड़ी सजा की मांग करते हैं।
कार्यक्रम में मुख्य रूप कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनीता, आशा, सोनी,सरोज ,मधुबाला, खुशबू, वर्षा कलावती,अंजली, शमबानो,विद्या,अमित, सीमा,श्यामसुन्दर, विजय,रामबचन,सुनील, पंचमुखी,आदि लोग शामिल रहे। कार्यक्रम का नेतृत्व महिला लोक समिति संयोजिका अनीता पटेल ने किया।
No comments:
Post a Comment