10 लाख का इनामी पुलिस मुठभेड़ में ढ़ेर,अत्याधुनिक हथियार बरामद - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, November 22, 2020

10 लाख का इनामी पुलिस मुठभेड़ में ढ़ेर,अत्याधुनिक हथियार बरामद

 

बिहार के उग्रवाद प्रभावित गया जिला अन्तर्गत बाराचट्टी थाना क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक दस लाख का इनामी आलोक नक्सली कमांडर मारा गया तथा दो ग्रामीणों की भी मौत बतायी जा रही है।सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक बताया गया कि शनिवार की देर रात महुआरी गांव में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में नक्सलियों ने अचानक हमला कर दिया जिसमें  दो ग्रामीणों की गोली लगने से मौत हो गयी। मृत ग्रामीणों की पहचान नहीं की जा सकी है। वहीं, पुलिस कार्रवाई में 10 लाख का इनामी नक्सली कमांडर आलोक मारा गया है। मुठभेड़ में नदरपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि और दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गये है।पुलिस अधिकारी राजीव मिश्रा के अनुसार घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस जवानों ने मोर्चा संभाला। नक्सलियों और पुलिस के बीच देर रात्रि तक मुठभेड़ चली। घटनास्थल से एक अत्याधुनिक राइफल एके-47, एक इंसास राइफल और भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया गया है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad