भेदभाव मिटायेंगे नया समाज बनायेंगे,25 नवंबर से नागेपुर में महिला हिंसा विरोधी पखवाड़ा की होगी शुरुआत - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, November 22, 2020

भेदभाव मिटायेंगे नया समाज बनायेंगे,25 नवंबर से नागेपुर में महिला हिंसा विरोधी पखवाड़ा की होगी शुरुआत

  

घरेलू महिला हिंसा बाल विवाह यौन हिंसा के खिलाफ 16 दिसम्बर तक चलेगा अभियान

 रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

 वाराणसी मिर्जामुराद प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम नागेपुर में लोक समिति, आशा ट्रस्ट व सहयोग संस्था की ओर से  25 नवंबर से भेदभाव मिटायेंगे नया समाज बनायेंगे  घरेलू हिंसा विरोधी पखवाड़ा शुरू किया  जायेगा। रविवार को  लोक समिति आश्रम नागेपुर में  आयोजित प्रेस वार्ता अभियान के संयोजक नन्दलाल मास्टर  महिला हिंसा विरोधी पखवाडा अभियान की जानकारी दिया।

लोक समिति संयोजक नन्दलाल मास्टर ने बताया कि एक साथ अभियान के तहत वाराणसी जिला जेण्डर हब  का गठन किया गया है। इस जेण्डर हब समिति में जिला प्रशासन के प्रतिनिधि,सामाजिक संगठन,स्वास्थ एवं शिक्षा विभाग एवं पत्रकार बन्धु सदस्य है। जो साथ मिलकर महिला हिंसा एवं जेण्डर भेदभाव को रोकने के लिये जन अभियान चलायेंगे। अभियान की शुरुआत 25 नवंबर से नागेपुर  में मानव श्रृंखला बनाकर गाँव में जनजागरूकता  रैली निकाली जायेगी। अभियान 25 नवंबर से शुरू होकर 16 दिसंबर तक चलेगा।जेण्डर भेदभाव, यौन उत्पीड़न, बाल विवाह, घरेलू महिला हिंसा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिये आराजी लाईन और सेवापुरी ब्लाक में  शुरु किया गया है। अभियान के तहत करीब 40 गाँवो में जन जागरूकता रैली, जन सभा, नुक्कड़ नाटक, फिल्म शो,पदयात्रा हस्ताक्षर अभियान आदि विविध कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इस अभियान से पुरुषों व युवाओं को जोड़ने की कोशिश की जायेगी। कार्यक्रम का समापन 16 दिसम्बर को राजातालाब तहसील पर किया जायेगा। इस अवसर पर लोक समिति संयोजक नन्दलाल मास्टर, महिला चेतना समिति की संयोजिका शर्मिला, सृस्टि जनकल्याण समिति के अध्यक्ष विजय कुमार,पंचमुखी, अमित, श्यामसुन्दर,अनीता,सोनी,आशा,सरोज,अजय सिंह,अरविन्द,मुकेश प्रधान,सुनील, राजेश,विनोद मनीष सुरेश विनोद आदि लोग शामिल रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad