पूर्व विधायक अनूप संडा की अगुवाई में युवाओं ने किया रक्तदान
रिपोर्ट-संतोष यादव
सुल्तानपुर। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन सपाइयों ने जिले में धूमधाम से मनाया। उनकी लम्बी उम्र की कामना के लिए रक्तदान, फल वितरण, पौधरोपण, सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर केक काटा गया। जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में पूर्व विधायक अनूप संडा की अगुवाई एवं सपा विधानसभा अध्यक्ष गुफरान अहमद सैफी के संयोजन में हुए रक्तदान कार्यक्रम में पहुँचे जिलाध्यक्ष पृथ्वीपाल यादव, उपाध्यक्ष अशोक वर्मा, चंद्र प्रकाश अग्रवाल आदि ने उत्साहवर्धन करते हुए नेताजी के विचारों को आम आदमी तक पहुंचाने का आह्वान किया। प्रदेश सचिव युवजन सभा जमीरउद्दीन हाशमी ज्ञान प्रकाश यादव करणवीर सिंह , जुल्फिकार , आशीष कोरी , शिव कुमार , अशफाक अहमद , सुमित त्रिपाठी , टीटू यादव , नीरज चौधरी , राजन यादव , इंद्र प्रसाद , प्रमोद यादव , अजय यादव , सैय्यद हसन निजामी , पिंटू यादव , मो आदिल , जयंत द्विवेदी , मो दानिश , मो शाकिब ने रक्तदान किया। इसौली विधान में समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय सचिव मेराज अहमद खान ने खोखीपुर , गणेश गंज बैदौलिया डोमनपुर, बहमरपुर में वृक्षारोपण कर मुलायम सिंह को जन्मदिन की बधाई दिया।
इस मौके पर महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के सचिव अमान उल्लाह खान पूर्व प्रधान गणेश गंज राजबहादुर यादव एडवोकेट अब्दुल लतीफ खान नरेंद बहादुर यादव राम हेत यादव मौजूद रहे। उधर एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर सड़क का उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया। एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि देश में नेताजी का कोई जोड़ नही है वे सदैव बंचितो ,शोषितों की आवाज बुलंद करने में संघर्षरत रहे। उनके मुख्यमंत्रित्व काल मे जो भी योजनाएं संचालित की गई उससे सीधे गरीब किसान छात्र लाभवांवित हुए सदियों तक उन्हें याद किया जाएगा। इस मौके पर सभासद अमोल बाजपेयी,रमेश सिंह टिन्नू,रंजीत सिंह ,सईद अहमद आदि उपस्थिति रहे।


No comments:
Post a Comment