कौशांबी जिले के चरवा थाना क्षेत्र के काजू गांव में एक पक्ष ने जमीनी विवाद में गोली मारकर चाचा भतीजे को घायल कर दिया। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार बताया गया कि काजू गांव निवासी मुनीम का जमीनी विवाद गांव के ही कुछ लोगों से चल रहा था,उसी जमीन पर कुछ लोग असलहा लेकर रात में नींव खोदने लगे,मामले की जानकारी होने पर मुनीम और उनका भतीजा मोहित दुबे मौके पर पहुंच निर्माण कार्य का विरोध करने लगे, आरोप है कि इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने बंदूक और तमंचे से फायरिंग कर दोनों को घायल कर दिये, जब तक ग्रामीण और अन्य परिजन मौके पर पहुंचते तब तक हमलावर भाग निकले। परिजनों ने पुलिस को सूचना देने के बाद घायलों को एंबुलेंस से जिला हॉस्पिटल ले गए जहां उनका इलाज किया जा रहा है। उधर परिजनों के द्वारा थाने में पड़ी तहरीर के अनुसार पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बताया गया कि पुलिस ने घटना में शामिल कुछ आरोपियों को पकड़ भी लिया है।
Post Top Ad
Monday, November 23, 2020
ब्रेकिंग:गोली मारकर चाचा भतीजे को दबंगों ने किया घायल,निर्माण को रोकना पड़ा महंगा
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com

No comments:
Post a Comment