विस्फोटक के साथ तीन नक्सली गिरफ्तार,एक पर था दो लाख का इनाम - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, November 19, 2020

विस्फोटक के साथ तीन नक्सली गिरफ्तार,एक पर था दो लाख का इनाम

छत्तीसगढ़ बीजापुर में चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत कोबरा 204,जिला पुलिस व एसटीएफ को पेद्दागेलुर गरियामेट्टा पहाड़ी के पास से तीन माओवादियों को पकड़ने में सफलता मिली है।सूत्रों के मुताबिक इनके पास से पुलिस ने टिफिन बम,डेटोनेटर, बिजली तार,स्वीच,बैटरी,वर्दी,पिटठू बैग,नक्सली साहित्य तथा गढ्ढा खोदने का औजार बरामद किया है।पकड़े गये लोगों के नाम मुचाकी भीमा 20 वर्ष सुकमा,मीडियम हड़मा 22 वर्ष सुकमा तथा माड़वी भीमें 23 वर्ष बताये गये है।माड़वी भीमे के ऊपर दो लाख का इनाम भी घोषित है।पकड़े गये लोगों के ऊपर पुलिस ने सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर रिमांड के लिए न्यायालय में पेश किया है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad