चलो गांव की ओर साइकिल यात्रा की बनी रणनीति - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, September 13, 2026

चलो गांव की ओर साइकिल यात्रा की बनी रणनीति

 

चकिया चंदौली बामसेफ और आफसूट संगठनों की एक बैठक रविवार को ठाकुर बाग में संपन्न हुई। जिसमें सरकार द्वारा जनगणना कराए जाने के क्रम में जाति आधारित जनगणना के तहत पिछड़ी जातियों को"एससी और एसटी की तरह ओबीसी की पहचान के लिए जनगणना में स्पष्ट पहचान एवं पृथक विकल्प उपलब्ध कराने" की मांग को लेकर चर्चा हुई और 'चलो गांव की ओर' साइकिल यात्रा को सफल बनाने की रूपरेखा तैयार की गई।

बता दें कि 2 सितंबर से राष्ट्रीय पैमाने पर अलग-अलग तहसीलों में इसी संबंध में करीब एक सप्ताह तक अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया गया था, जिसके बाद अब जाति आधारित जनगणना में पारदर्शिता और आप्शन को लेकर गांव-गांव साइकिल यात्रा निकालकर लोगों को जागृत करने के निर्देश के क्रम में 15 सितंबर से लगभग एक पखवाड़े की रणनीति बनाई गई। साथ ही बामसेफ के 27 सितंबर को वाराणसी में होने वाले मंडल स्तरीय प्रशिक्षण शिविर के बारे में चर्चा की गई और 3 अक्टूबर 2026 को भारतीय विद्यार्थी मोर्चा के बैनर तले प्रयागराज में होने वाली रैली के संबंध में विचार विमर्श किया गया। इस मौके पर रमेश भारतीय,अनिल लोहार, पेरियार बुल्लू यादव, डॉक्टर संतोष कुमार,एडवोकेट शंभू नाथ, लाल बहादुर नागवंशी, अवधेश कुमार,राजेश यादव,लाल बहादुर, लल्लन,रमाशंकर, चंदन विश्वकर्मा, प्रेम नारायण यादव, महेंद्र, लालचंद राम, दिनेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad