तेज रफ्तार सफारी पलटी,तीन लोग घायल,एक की हालत गंभीर - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, November 6, 2020

तेज रफ्तार सफारी पलटी,तीन लोग घायल,एक की हालत गंभीर


विधायक सदस्य विधान परिषद का पास व बीजेपी का लगा है सफारी पर झण्डा

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी रोहनिया - करनाडाड़ी गाँव के समीप हाईवे पर शुक्रवार को तेज रप्तार सफारी अनियंत्रित होकर 10 फिट नीचे खाई में गिर गयी।जिससे सफारी में सवार 1 की स्थिति नाजुक है वही 2 लोग को भी बुरी तरह घायल हुए है जिन्हें एम्बुलेंस द्वारा बीएचयू ट्रामा सेंटर भेजा गया। जहाँ तीनों का इलाज चल रहा है।गाड़ी पर  बीजेपी का झंडा व विधायक का पास लगा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार रायबरेली के रहने वाले मोहम्मद शोएब 45 वर्ष,बबलू 32 वर्ष तथा सज्जू 43 शुक्रवार सुबह 11 बजे रायबरेली से शादी में शिरकत करने राउरकेला उड़ीसा से सफारी संख्या यूपी 32 जीबी 5454 से निकले थे जैसे ही मोहनसराय करनाडाड़़ी के पास पहुंचे ही थे कि अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार सफारी सड़क किनारे खाई में पलट गयी। जिसमें गाड़ी चला रहे चालक बबलू तथा बैठे सज्जू मोहम्मद शोएब घायल हो गए।घटना की सूचना होते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तथा एंबुलेंस के द्वारा तत्काल घायलों को इलाज हेतु बीएचयू ट्रामा सेंटर भेज दिया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।छतिग्रस्त गाड़ी के आगे यूपी 32 नम्बर तथा पीछे सीजी 04 नम्बर प्लेट लगी थी।नंबर प्लेट का मामला संदिग्ध रहा।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad