थानेदार सस्पेंड:महिला के साथ रेप के मामले में दोनों आरोपी गिरफ्तार - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, November 6, 2020

थानेदार सस्पेंड:महिला के साथ रेप के मामले में दोनों आरोपी गिरफ्तार

झारखंड पाकुड़ बस स्टैंड पर एक आदिवासी महिला के साथ बलात्कार की घटना प्रकाश में आयी है। पुलिस ने इस घटना के बाद दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है,आरोपी गोड्डा जिले के बताए जा रहे हैं। जिसमें एक ड्राइवर व एक पाकुड़ बस स्टैंड का केयरटेकर बताया गया है। इस घटना को लेकर एसपी ने नगर थाने के प्रभारी थानेदार को सस्पेंड कर दिया है। पीड़िता के बयान पर धारा 376 डी, 504,506 एवं एसटी एससी एक्ट के तहत अपराध संख्या 201/ 20 दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।सूत्रों से मिली खबर के अनुसार बताया गया कि पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार से अपने घर जाने के लिए पाकुड़ बस स्टैंड पहुंची गोड्डा की एक आदिवासी महिला के साथ जबरन बलात्कार किया गया था, महिला की सूचना पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad