खेत में मिले दो नीलगाय के बच्चों में एक मृत,ग्रामीणों की जुटी भीड़ - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, November 6, 2020

खेत में मिले दो नीलगाय के बच्चों में एक मृत,ग्रामीणों की जुटी भीड़

शहाबगंज चंदौली स्थानीय विकासखंड के पालपुर गांव स्थित मुराहू मौर्या के धान के खेत में दो नीलगाय के बच्चों को देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। गांव के लोगों ने जिसकी सूचना वन विभाग कार्यालय चकिया को दी जिस पर वन विभाग ने ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंच कर एक बच्चे को जिन्दा अपने कब्जे में ले लिया जबकि दूसरे बच्चे का शव बरामद हुआ। मौके पर जुटे लोगों ने कयास लगाया कि शायद दूसरे बच्चे की मौत कुत्तों के हमले से हुई है। वन विभाग जीवित बचे नील गाय के बच्चे को अपने कब्जे में लेकर वन विभाग कार्यालय आया जहां उसे जंगल में छोड़ा जायेगा। गांव में इस खबर को पाकर कई दर्जन लोगों की भीड़ जुट गई थी,इस मौके पर प्रमुख रूप से विकास मौर्य, धर्मेंद्र यादव, संदीप, विकास यादव मुराहू मौर्या आदि लोग मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad