गोपाष्टमी पर गोवंश आश्रय स्थलों पर गोपूजन कार्यक्रम - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, November 22, 2020

गोपाष्टमी पर गोवंश आश्रय स्थलों पर गोपूजन कार्यक्रम

रिपोर्ट-संतोष यादव

सुल्तानपुर। गोवंशीय पशुओं के संरक्षण एवं इस सम्बन्ध में जागरूकता हेतु 22 नवम्बर को गोवंश आश्रय स्थलों, वृहद गोसंरक्षण केन्द्रों, पंजीकृत गोशालाओं आदि में गोवंश आश्रय स्थलों पर गोपाष्टमी पर्व पर प्रातः 09 बजे से 01 बजे तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। इसी क्रम में जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने आज जिला पंचायत द्वारा संचालित गोवंश आश्रय स्थल/कांजी हाउस गोराबारिक अमहट पहुँचकर गोपाष्टमी के शुभ अवसर पर गोवंशों को तिलक लगाकर पूजा अर्चना की। जिलाधिकारी ने गोवंश आश्रय स्थल में गोवंशों के पूजा अर्चना के उपरान्त गोवंशों को गुण, चना, केला खिलाने के साथ-साथ हरा चारा और पानी भी पिलाया और जिलाधिकारी ने गोपाष्टमी के अवसर पर गोमाता के विषय में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कांजी हाउस में भूसा चारा, साफ-सफाई आदि का निरीक्षण किया, जिसमें सभी व्यवस्थाएं सही पायी गयी और जिलाधिकारी श्री गुप्ता व मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने इस गोवंश आश्रय स्थल/कांजी हाउस को जनपद का आदर्श गोशाला बनाये जाने का भी आश्वसन दिया। उन्होंने अपर मुख्य अधिकारी उदय शंकर सिंह को निर्देशित किया कि जो भी छुट्टा गोवंश घूम रहे हैं, उन्हें गोशालाओं में लाकर उनके चारे-पानी की व्यवस्था की जाय, ताकि इन गोवंशों से किसानों का नुकसान न हो सके।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad