मथुरा जिले के सदर बाजार क्षेत्र में एक सीआरपीएफ जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार बताया गया कि सीआरपीएफ की 16 वीं बटालियन में तैनात 2013 बैच का 32 वर्षीय जवान विजय कुमार मीणा सिविल लाइंस चेक पोस्ट पर तैनात था। जिसने अपनी सर्विस राइफल से अपने को ही गोली मार ली।इस घटना के बाद चेक पोस्ट पर हड़कंप मच गया। साथी जवान उसे तत्काल हॉस्पिटल ले गए जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने उसके फिंगरप्रिंट आदि के नमूने लिए हैं।घटना के बाद सदर बाजार थाना प्रभारी सतपाल सिंह ने बताया कि विजय कुमार मूल रूप से करौली राजस्थान के रहने वाले थे, उनकी मौत के कारणों को ढूंढा जा रहा है तथा घटना की जांच की जा रही है।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com

No comments:
Post a Comment