मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को बनाया गया एक दिन का कोतवाल - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, November 20, 2020

मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को बनाया गया एक दिन का कोतवाल

रिपोर्ट-इन्द्रजीत भारती

नौगढ़ चन्दौली प्रभारी निरीक्षक की कुर्सी पर सिविल ड्रेस में बैठी छात्रा पुलिसकर्मी उन्हें सेल्यूट मार रहे थे। छात्रा पूरे रौब के साथ पूछ रही थी कि आपकी ड्यूटी कहां है।  कितनी विवेचनाओं का निस्तारण कर किया गया। यह बात आपको फिल्मी लगेगी, लेकिन मिशन शक्ति के तहत शुक्रवार की सुबह थाना नौगढ़ एवं चक्करघटा में यही नजारा देखने को मिला। दरअसल, छात्रा संजना एवं ममता को एक दिन के लिए अधिकारियों ने  कोतवाली प्रभारी बनाया था।मिली जानकारी के अनुसार शासन के निर्देशानुसार यह

 कार्यक्रम पूरे प्रदेश भर में चलाया जा रहा है। मिशन शक्ति अभियान के तहत हर जनपद के प्रत्येक कोतवाली में क्षेत्र के किसी बेटी को एक दिन के लिए स्थानीय कोतवाली का प्रभार दिया जा रहा है। उसी क्रम में जन सेवा समिति ट्रस्ट एवं यूनिसेफ के संयुक्त प्रयास से नौगढ़ तहसील के निवासी सतेंद्र सोनी की बेटी संजना सोनी को थाना नौगढ़ एवं तिवारीपुर ग्राम निवासी राकेश राव की बहन को थाना चक्करघटा  का एक दिन का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।आपको बता दें कि संजना एवं ममता ने अधिकारियों की उपस्थित में संजना एवं ममता ने कोतवाली प्रभारी की कुर्सी पर बैठकर फरियादियों की फरियाद सुनीं। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक नौगढ़ राम उजागिर एवं चकरघट्टा थाना प्रभारी राजेश सरोज  ने सभी छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली से अवगत करवाया।  सीसीटीएनएस कक्ष और हवालात का निरीक्षण किया और इसके बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्राप्त की।इस अवसर पर समिति के संरक्षक कौशल किशोर सिंह एवं समिति के अध्यक्ष विनय जायसवाल ने संयुक्त रूप से कहा कि" सरकार का यह प्रयास सराहनीय है, महिलाओं के उत्थान के लिए संस्था सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। क्षेत्र की महिलाओं को आत्मनिर्भर करें यह संस्था का लक्ष्य है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad