वैज्ञानिक डॉ सत्य प्रकाश का "सत्य नारी शक्ति" अभियान लिखेगा नया सामाजिक अध्याय - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, November 27, 2020

वैज्ञानिक डॉ सत्य प्रकाश का "सत्य नारी शक्ति" अभियान लिखेगा नया सामाजिक अध्याय

  

 वाराणसी  काशी हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी  के जाने माने व्यक्तित्व  वैज्ञानिक डॉ सत्य प्रकाश पांडेय द्वारा सर्व शिक्षा अभियान के लिए 9 माह पहले  उठाया गया कदम "सोशल मीडिया फेसबुक को रियल बुक" बनाने का संकल्प, अब एक नए मिशन के लिए भी कार्य करेगा. जैसा कि विदित हो मुफ्त शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए समाज को चेतन तथा व्यक्तित्व विकास की कार्यशालाएं डा सत्या होप टॉक के द्वारा पिछले 9 माह से अनवरत चलाई जा रही है. पिछले 240 दिनों मे दस दिवसीय कार्यशाला कार्यक्रमों मे विभिन्न विषयों के अनेकों विशेषज्ञों के माध्यम लोगों को ट्रेनिंग किया गया. व्यक्तित्व विकास जैसे महत्वपूर्ण विषय से लेकर, रोग प्रतिरोधक क्षमता और मानसिक तनाव, बच्चों के बीच में मुखरता और प्रतियोगी भावना का विकास, सूचना के अधिकार और उसके अनुप्रयोगों का अनुभव, युवाओं में नेतृत्व क्षमता का विकास कुछ ऐसे चुनिंदा विषय है जिस पर 60 से अधिक लोगों के साथ मिलकर, कार्यशाला आयोजित की गई. जिनके वीडियो क्लासेस यूट्यूब, फेसबुक तथा व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया पर, 5,000 से अधिक लोगों को भेजा गया और 200 से अधिक लोगों ने अपने लिखित फीडबैक भी दिए. सूचना के अधिकार  कार्यशाला मे उच्चतम न्यायालय के एडवोकेट ऑन रोल श्री बी बी  सिंह जी, उच्च न्यायालय के अधिवक्ता श्री अनूप देशबंधु जी तथा "जागो इंडिया" के फाउंडर श्री विजय वर्मा जी ने अपना सहयोग प्रदान किया.  माननीय उच्चतम न्यायालय के एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड श्री बी बी  सिंह जी काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के ही पूर्व छात्र हैं. स्वस्थ सोशल मीडिया समाज के निर्माण में, महिलाओं की भी भागीदारी सुनिश्चित हो इसके लिए, सोशल मीडिया के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रही महिलाओं को भी सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम " सत्य नारी शक्ति"  मे जोड़ा जा रहा है. इस कार्यक्रम का उद्घाटन,  प्रशासनिक अधिकारी श्रीमती ज्योति राणा जी के द्वारा दीपावली के अवसर पर किया गया और श्रीमती गीता तिवारी, शिकागो को इस कार्यक्रम को उन्नत बनाने के लिए अध्यक्ष मनोनीत किया गया . चौरी चौरा के लीड ब्रांड एंबेसडर सचिन कुमार वर्मा, अपने विभिन्न प्रतिभाओं के कारण, समाज में एक ब्रांड बन कर उभरे हैं. डॉक्टर सत्यप्रकाश ने, पब्लिक स्पीकिंग और पर्सनल ब्रांडिंग के लिए उन्हें अपने कार्यक्रम का ब्रांड अंबेसडर भी नियुक्त किया है.

 संवादाता से सचिन कुमार वर्मा से बातचीत में यह  पता लगा कि, मूल रूप से स्वस्थ सोशल साइट और सर्व  शिक्षा के अभियान के लिए चलाया जा रहा डा सत्य प्रकाश का यह  कार्यक्रम, जन जन का कार्यक्रम बने, उसके लिए लाखों लोगों की जरूरत पड़ेगी. जिसके लिए हम लोग जागरूकता के साथ-साथ, जन-जन को ट्रेनिंग देने का भी काम कर रहे हैं.  दिसंबर माह में चिल्ड्रेन टैलेंट मीट, एक्सपर्ट मीट और  कवि के साथ काफ़ी जैसे  पब्लिक स्पीकिंग वर्कशॉप के माध्यम से अन्य नए लोगों से भी जुड़ाव और उन्हें नई पहचान देने का कार्य किया जाएगा.

 ज्ञात हो कि देश में सोशल मीडिया का जिस तरह से उपयोग बढ़ रहा है, उसमें इसे स्वस्थ करने के लिए और इस तरह के सामाजिक दायित्व को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने वाला यह पहला कार्यक्रम है जिसे किसी वैज्ञानिक ने अपने हाथों में लिया है. डॉक्टर सत्य प्रकाश,  काशी हिंदू विश्वविद्यालय के चिकित्सा विज्ञान संस्थान में पिछले 12 वर्षों से वैज्ञानिक के पद पर कार्य कर रहे हैं और अब सर्व शिक्षा अभियान के लिए EduGoalIndia2022 प्रोग्राम चला रहे हैं।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad