राजकीय महाविद्यालय में दहेज प्रथा के खिलाफ छात्रों को किया जागरूक - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, July 31, 2026

राजकीय महाविद्यालय में दहेज प्रथा के खिलाफ छात्रों को किया जागरूक

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के जख्खिनी स्थित राजकीय  महाविद्यालय में शुक्रवार को प्राचार्य प्रो. डॉ संतोष सिंह के मार्गदर्शन एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ कैलाश राम के नेतृत्व में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में दहेज प्रथा विरोधी जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता शशि प्रभा गौतम ने दहेज प्रथा के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए छात्र-छात्राओं को दहेज न लेने और न देने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य प्रो. डॉ संतोष सिंह ने अपने उद्बोधन में दहेज प्रथा की निंदा करते हुए कहा कि शिक्षा के माध्यम से युवा सशक्त बनकर इस कुरीति को जड़ से समाप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम अधिकारी डॉ कैलाश राम ने दहेज प्रथा के इतिहास की जानकारी देते हुए छात्रों से इस प्रथा को समाप्त करने में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में डॉ आनंद सिंह ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर प्राध्यापक वेद प्रकाश दुबे ,डॉ. कैरोकांत उजाला, डॉ. कमलेश कुमार सिंह, योगेश चंद,वेद प्रकाश गुप्ता, डॉ. अवनीश चंद्र एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad