सीडीओ ने घर-घर पोषण संदेश पहुंचाने की दिलाई शपथ - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, November 25, 2020

सीडीओ ने घर-घर पोषण संदेश पहुंचाने की दिलाई शपथ

 

चंदौली मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 अभय कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पोषण मिशन के अंतर्गत जिला कन्वर्जेंस की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न  हुई। बैठक के दौरान घर-घर तक पोषण संदेश पहुंचाने की शपथ ली गई है।मुख्य विकास अधिकारी ने बैठक के दौरान अति कुपोषित बच्चों को आवश्यकतानुसार एनआरसी एवं पोषण केंद्रों में भर्ती कराने के निर्देश सभी सीडीपीओ को दिये। कहा कि सभी सैम बच्चों के घरों का विजिट कर उनके इलाज व पोषण का समुचित प्रबंध किया जाय। विजिट की रिपोर्ट भी संबंधित अधिकारी को अवगत कराया जाए। जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि अतिकुपोषित बच्चों को गोद देने की कार्यवाही लगातार जारी रखी जाए। ऐसे बच्चों के माता-पिता व अभिभावकों की काउंसलिंग करते हुए पोषण की समुचित कार्यवाही करें। सभी एनेमिक किशोरियों एवं गर्भवती महिलाओं को आयरन की गोलियां अवश्य खिलाई जाए।

सीडीओ ने निर्देश देते हुए कहा कि आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण लक्ष्य के सापेक्ष पूरा किया जाए अवशेष आंगनवाड़ी केंद्रों का निर्माण कार्य तेजी से पूरा करा लेने के निर्देश संबंधित कार्यदाई एजेंसी को दिए। 

इस दौरान उपस्थित लोगों ने सही पोषण-देश रोशन का नारा सार्थक करने और पौष्टिक आहार, साफ पानी और सही प्रथाएं अपनाने के लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए संकल्प ली। सीडीओ ने बैठक के अंत में कहा कि कोविड-19 महामारी के प्रसारण को फैलने से रोकने तथा लोगों को जागरूक करने के लिए व्यापक स्तर पर बचाव व सावधानी से संबंधित प्रचार-प्रसार लगातार जारी रखने के निर्देश सभी अधिकारियों को दिए।

         बैठक के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक, डीसी मनरेगा, डीसी एनआरएलएम, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास एवं पुष्टाहार,जिला पंचायत राज अधिकारी,  जिला पूर्ति अधिकारी, समस्त सीडीपीओ एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad