चन्दौली में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, July 30, 2026

चन्दौली में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन

चन्दौली मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत  30 जुलाई को जनपद में विकास खण्ड-चकिया, सकलडीहा एवं चाहनियाँ चन्दौली में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। आयोजित कार्यक्रम में सम्पन्न कराये गये सामूहिक विवाह में कुल 116 जोड़ों जिनमें दो मुस्लिम जोड़े को शासन द्वारा निर्धारित उपहार सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम में विधायक कैलाश आचार्य जी, भाजपा जिलाध्यक्ष काशी नाथ सिंह, सम्बन्धित विकास खण्ड के ब्लाक प्रमुख एवं विकास खण्ड स्तरीय समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी तथा समाज कल्याण विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहें। विकास खण्ड चाहनियां माँ खंडवारी महिला महाविद्यालय परिसर में  कुल 45 जोड़े, विकास खण्ड चकिया 22 जोड़े,विकास खण्ड नौगढ़ में 05 जोड़े विकास खण्ड चकिया परिसर तथा सकलडीहा में 45 जोड़ों की सामूहिक विवाह विधि विधान पूर्वक सम्पन्न कराया गया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad