विभिन्न दलों से जुड़े दलितों ने थामा सपा का दामन - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जनसच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जनसच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, November 3, 2020

विभिन्न दलों से जुड़े दलितों ने थामा सपा का दामन

जिला कार्यालय पर विभिन्न विभिन्न दलों से आए लोगों का स्वागत करते सपा जिलाध्यक्ष

अपराध चरम पर, सरकार हर मोर्चे पर बिफल - सपा जिलाध्यक्ष

रिपोर्ट-संतोष यादव

सुल्तानपुर। समाजवादी पार्टी कार्यालय सुलतानपुर पर बड़ी संख्या में दलित समाज के लोगों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रति आस्था एवं विश्वास जताते हुए सपा में शामिल हुए। सपा में शामिल लोगों ने प्रदेश एवं केंद्र की सरकार पर किसान और नौजवान विरोधी बताते हुए कहा कि आज भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण एक अजीब किस्म का माहौल प्रदेश में बन गया है। जिलाध्यक्ष पृथ्वीपाल यादव ने कहा कि आज प्रदेश में  हत्या बलात्कार की भरमार है। महंगाई भ्रष्टाचार बेरोजगारी चरम पर पहुँच गई है। सरकार हर मोर्चे पर बिफल है। सुमेर सिंह भारती समाजवादी पार्टी की अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुमेर सिंह भारती के सहयोग से बसपा,  भाजपा, कांग्रेस छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल होने वालो में मुख्य रूप से नीरज चौधरी,राज चौधरी,अखंड प्रताप चौधरी,विकास चौधरी,बृजेश चौधरी,अजय प्रताप,किसन हेला,विष्णु,विनोद ,अनुज कुमार,अरविंद,संतोष सहित सभी का समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष पृथ्वीपाल यादव ने माला पहनाकर स्वागत करते हुए पार्टी का झंडा सौंपा। सपा में शामिल सभी ने एक स्वर से 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार और  राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाने के लिए पार्टी हित में प्रचार प्रसार का संकल्प लिया। इस मौके पर जिला महासचिव सलाउद्दीन अहमद, जिला उपाध्यक्ष अशोक वर्मा, अफजाल अंसारी, वीरेंद्र मौर्या, जिला अध्यक्ष अधिवक्ता सभा सूर्यनाथ यादव, नगर अध्यक्ष राजू चौधरी, अजय बौद्ध एवं पार्टी के पदाधिकारी नेतागण मौजूद रहे ।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad