मेनका गांधी ने हजारों किसानों को दिया दीपावली का तोहफा - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जनसच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जनसच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, November 3, 2020

मेनका गांधी ने हजारों किसानों को दिया दीपावली का तोहफा





9 करोड़ 38 लाख रुपए की लागत से बनेगी ढबिया- चन्दौर ड्रेन, शिलान्यास कार्यक्रम में पहुँचे जल शक्ति मंत्री

कार्यक्रम में बोलते मंत्री बलदेव सिंह औलख मंच पर मौजूद सांसद मेनका गांधी

रिपोर्ट-संतोष यादव

सुल्तानपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका संजय गांधी व जल शक्ति मंत्री बलदेव सिंह औलख ने जनपद के इसौली क्षेत्र के 19 गांव के 5 हजार किसानों को दीपावली पर्व का तोहफा देते हुए ढबिया- चन्दौर ड्रेन का चन्दौर में शिलान्यास किया। इस क्षेत्र में पिछले तीन दशकों से 19 गांव की 2000 बीघा भूमि पर निरंतर जलभराव होने से लगभग हजारो किसान कृषि कार्यों से वंचित थे। सांसद मेनका गांधी के प्रयास से प्रदेश सरकार ने इस योजना के लिए 9 करोड़ 38 लाख रुपए की मंजूरी दे दी है। शिलान्यास के बाद उक्त योजना पर कार्य भी शुरू कर दिया गया है,इस योजना से क्षेत्रीय किसानों में खुशी की लहर है।सांसद मेनका संजय गांधी ने बताया कि चुनाव के दौरान ही किसानों की मांग को उन्होंने पूरा कर दिया है इसके लिए सांसद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व जल शक्ति मंत्री बलदेव सिंह औलख के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि ड्रेन व पुल के निर्माण से क्षेत्रीय किसान निर्बाध रूप से खेती किसानी का कार्य कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि महिला मोर्चा अध्यक्ष बबिता तिवारी लगातार इस कार्य के लिए प्रयासरत रही। उन्होंने कहा संजय सिंह त्रिलोकचंदी भी सतहरी झील समस्या निदान के लिए लगे रहे। जलशक्ति राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि आज मैं देख रहा हूं कि इस योजना के शुभारंभ के बाद किसानों के चेहरे पर खुशी की लहर दिखाई पड़ रही है,इसका कारण यह है कि इस ड्रेन के निर्माण के बाद किसान अपनी दोनों फसलों की खेती कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि ड्रेन के निर्माण के बाद सिल्ट की सफाई की जाएगी, 5 पुल भी बनाए जाएंगे, जिसके बाद पानी बाहर नहीं आ सकेगा, उन्होंने कहा कि इस योजना लाने में सांसद मेनका गांधी जी का सराहनीय प्रयास रहा किसानों के चेहरे पर देख रही मुस्कान उनके प्रयासों का नतीजा है।उन्होंने बताया कि आने वाले समय में सभी ग्राम वासियों को नल का शुद्ध पानी पहुँचाया जाएगा। औलख ने आश्वस्त किया कि जिले की खराब पड़ी 65 सरकारी ट्यूबवेल को जल्द ही चलवाया जायेगा। यहा पर पूर्व मंत्री ओम प्रकाश पांडे, भाजपा नेता ओम प्रकाश पांडे बजरंगी ने भी संबोधित किया। संचालन जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह त्रिलोकचंदी ने किया। इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष प्रदीप पांडे ने सभी का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में बांसी में भाजपा नेता अखिलेश तिवारी के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने मोटर साइकिल जुलूस के साथ  सांसद मेनका संजय गांधी व जलशक्ति राज्य मंत्री बल्देव सिंह औलख का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व जिला महामंत्री श्याम बहादुर पांडे, शशिकान्त पांडे, अवधराज सिंह, अवधेश त्यागी, मण्डल अध्यक्ष संदीप तिवारी, महावीर श्रीवास्तव, संतोष सिंह, संतोष दूबे,रामचन्द्र दूबे, पूजा जायसवाल, मधु अग्रहरि, महंत अवधेश दास सहित हजारों की संख्या में किसान उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad