सिपाहियों पर लगा नाबालिग के साथ दुराचार का आरोप, दोनों गिरफ्तार - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, December 8, 2020

सिपाहियों पर लगा नाबालिग के साथ दुराचार का आरोप, दोनों गिरफ्तार

                 

छत्तीसगढ़ जिले के बिलासपुर से एक बहुत ही घृणित खबर सामने आ रही है। खबर के अनुसार बताया गया कि यहां सरकंडा थाना क्षेत्र में 112 पर तैनात दो सिपाहियों पर एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने का आरोप लगा है। घटना की शिकायत के बाद सरकंडा पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार बताया गया कि दोनों आरक्षकों की ड्यूटी डायल 112 पर लगी थी इसी दौरान एक नाबालिक लड़की के साथ इन्होंने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद घर पहुंची पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बताई जिस पर थाने पहुंचे परिजनों ने दोनों आरक्षकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। जहां दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है और पूछताछ की जा रही है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad