लखनऊ 12 जनवरी को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी वाद्रा का जन्मदिन है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि उनके जन्मदिन पर कांग्रेसी सेवाकार्य, पार्टी का संगठन बनाने का काम और यथासम्भव जरूरतमंदों की मदद के कार्य करेंगे । किसी विशेष कार्यक्रम के बजाय उनका जन्मदिन इन्हीं कार्यों को करते हुए मनाया जाएगा। कहा गया कि लाखों किसान अपनी खेती किसानी बचाने के लिए, न्यूनतम समर्थन मूल्य और मंडी बचाने के लिए, देश की खाद्य और अन्न शक्ति को चंद अरबपतियों के हाथ में दे दिए जाने की साजिशों के खिलाफ आंदोलनरत हैं। गरीब तबका और मध्य वर्ग के लोग आसमान छूती महंगाई से त्रस्त हैं। कोरोना महामारी आपदा ने जहां अब तक लाखों जिंदगियाँ लील ली हैं दूसरी तरफ देश की अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ दी है। करोड़ों का रोजगार छिन चुका है, लाखों लोग रोजी रोटी नष्ट होने से सड़क पर आ चुके हैं।ऐसे में महासचिव प्रियंका गांधी का जन्मदिन बेहद सादगी से मनाया जाएगा। बताया गया कि कांग्रेस पार्टी लगातार देश के किसानों, गरीबों और युवाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सेवा कार्य कर रही है और जनता पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ लड़ रही है।
Post Top Ad
Tuesday, January 12, 2021
महासचिव प्रियंका का जन्मदिन आज: सेवाकार्य, पार्टी का संगठन बनाने, जरूरतमंदों की मदद का कार्यक्रम करेंगे कांग्रेसी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com
No comments:
Post a Comment