चंदौली राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के केंद्रीय आह्वान पर चकिया तहसील मुख्यालय स्थित गांधी पार्क में चौथे दिन भी"एससी और एसटी की तरह ओबीसी की पहचान के लिए जनगणना में स्पष्ट पहचान एवं पृथक विकल्प उपलब्ध कराने" के लिए राष्ट्रव्यापी आंदोलन के क्रम में चौथे दिन भी अनिश्चितकालीन क्रमिक धरना प्रदर्शन किया गया और उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। अनिश्चितकालीन धरने के माध्यम से पिछड़ा वर्ग मोर्चा कि मांग है-ओबीसी का अलग विकल्प दिया जाए एससी और एसटी की तरह ओबीसी की पहचान के लिए जनगणना में स्पष्ट एवं पृथक विकल्प उपलब्ध कराया जाए तथा ओबीसी की गणना के लिए एससी एसटी की गणना की तरह ही निर्धारित व्यवस्थित एवं विश्वसनीय प्रक्रिया अपनाई जाए। राज्यवार आधिकारिक एवं व्यापक मास्टर जाति निर्देशिका तैयार की जाए, प्रत्येक राज्य में मान्य जातियां,उपजातियां, पर्यायवाची नाम और स्थानीय नामों को समाहित करने हेतु आधिकारिक मास्टर जाति
फोटो -चन्दौली
निर्देशिका तैयार की जाए। प्रत्येक जाति को विशिष्ट कोड प्रदान किया जाए,जातियों के लिए यूनिक कोड निर्धारित किए जाए ताकि अलग-अलग नाम और वर्तनी के कारण एक ही जाति के आंकड़े अलग-अलग दर्ज न हो। अनियंत्रित ओपन कलम व्यवस्था समाप्त की जाए, ड्रॉप डाउन सूची आधारित प्रणाली अपनाई जाए, जाति दर्ज करने के लिए वैज्ञानिक एवं मानकीकृत ड्रॉप डाउन सूची आधारित प्रणाली विकसित की जाए, जिससे आंकड़ों में दोहराव,भ्रम और गलत वर्गीकरण की संभावना न्यूनतम हो। असूचीबद एवं स्थानीय जातियों के सत्यापन की स्पष्ट व्यवस्था हो,यदि किसी नागरिक की जाति उपलब्ध सूची में नहीं है तो उसके लिए उचित विकल्प रखा जाए तथा संबंधित जाति के सत्यापन और सूची में समावेशन के लिए संस्थागत व्यवस्था बनाई जाए। पूरी प्रक्रिया पारदर्शी सुरक्षित एवं ऑडिट योग हो, जाति संबंधी डेटा के संग्रह,सत्यापन,कोडिंग संकलन और प्रसंस्करण की पूरी प्रक्रिया ऐसी हो जिसे आवश्यकता अनुसार ऑडिट और सत्यापन किया जा सके तथा नागरिकों के डेटा की सुरक्षा 
फोटो-नौगढ़
सुनिश्चित हो। वर्तमान प्रश्नावली रद्द किया जाए, वर्तमान जनगणना प्रश्नावली को रद्द कर व्यापक चर्चा के बाद प्रश्नावली निर्धारित किया जाए ताकि समान अवसर सही प्रतिनिधित्व और समावेशी विकास के लिए आवश्यक वास्तविक जानकारी दर्ज हो सके।बता दें कि पिछड़ा वर्ग मोर्चा का अनिश्चितकालीन क्रमिक धरना-प्रदर्शन चन्दौली जिले के अन्य तहसीलों में जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा पेरियार बुल्लू यादव के नेतृत्व में एक साथ किया जा रहा है।चकिया तहसील के धरने के चौथे दिन डॉक्टर संतोष कुमार बहुजन मुक्ति पार्टी मीडिया प्रभारी, अनिल लोहार आदि लोग मौजूद रहे।
फोटो-सकलडीहा
वहीं 5 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा तहसील सकलडीहा के धरना प्रदर्शन में उप जिलाधिकारी सकलडीहा को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें मुख्य रूप से स्व० डॉक्टर बाबूलाल लोहार, रामबली सत्यार्थी,नामवर प्रसाद बागी,राम कुवर बिन्द,राजेंद्र यादव,बृजेश कुमार और प्रदीप चौहान शामिल रहे।



No comments:
Post a Comment