राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की राममंदिर निर्माण में आर्थिक योगदान विषयक बैठक सम्पन्न - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, January 16, 2021

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की राममंदिर निर्माण में आर्थिक योगदान विषयक बैठक सम्पन्न

5 लाख त्रिभुवन राम पूर्व विधायक अजगरा और 5 लाख गौरव सिंह ने आर्थिक सहयोग किया

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी- शनिवार को होटल रमाडा प्लाजा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित राम मंदिर निर्माण में आर्थिक सहयोग विषयक बैठक दानदाताओं के दान के साथ सम्पन्न हुई।जिसका मुख्य उद्देश्य अयोध्या में हो रहे मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जी के निर्माण में अपना अपना सहयोग अर्पित करना था।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ काशी प्रांत के प्रचारक रमेश भाई,प्रान्त सह कारवा राम दुलार,पूर्व विधान परिषद सदस्य केदारनाथ सिंह,पूर्व विधायक अजगरा त्रिभुवन राम,गौरव सिंह,छत्रबली सिंह,श्यामनारायण सिंह,शेखर त्रिपाठी, जयप्रकाश सिंह समेत कई रामभक्त मौजूद रहे।5 लाख त्रिभुवन राम पूर्व विधायक अजगरा और 5 लाख गौरव सिंह ने आर्थिक सहयोग किया साथ ही यथा शक्ति सभी ने आर्थिक सहयोग देकर श्री राम के चरणों मे बन्दना की।संचालन मंडल महामंत्री हरहुआ रौनक जायसवाल ने किया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad