यहां 54 करोड़ की चरस बरामद,तीन महिला तस्कर गिरफ्तार - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, February 8, 2021

यहां 54 करोड़ की चरस बरामद,तीन महिला तस्कर गिरफ्तार

              

बहराइच जिले के सुजौली पुलिस व एसएसबी 70वीं वाहिनी की संयुक्त टीम ने गश्त के दौरान 18.5 किग्रा चरस के साथ तीन नेपाली महिला तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। बरामद चरस की कीमत लगभग 54 करोड़ रुपया आंकी गई है। बताया गया कि यह चरस नेपाल से लाई जा रही थी। गिरफ्तार तस्करों के कब्जे से पुलिस ने भारतीय नेपाली करेंसी, दो मोबाइल फोन भी बरामद किया है। गिरफ्तार तस्करों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक मिली खबर के अनुसार बताया गया कि बीती रात ग्राम फकीरीपुरी अन्तर्गत बेलघटवा नाला पुल के पास चेकिंग के दौरान यह तस्कर पकड़े गये हैं।पुलिस ने बताया कि तीनों तस्कर किसी साधन से हरिद्वार उत्तराखंड जाने की फिराक में थी।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad